Posted on 11 Feb, 2019 7:46 pm

रेरा अध्यक्ष श्री अन्टोनी डिसा से विश्व प्रकृति निधि (भारत) के सीईओ जनरल श्री रवि सिंह ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान मुख्य रूप से शिक्षा जागरूकता अभियान, जैव-विविधता, पर्यावरण संरक्षण, जल-प्रदूषण निवारण, मत्स्य और वन्य-जीव संरक्षण बिन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

श्री डिसा ने कहा कि प्राकृतिक संपदा के संरक्षण-प्रयासों में तेजी लाने और उन्हें व्यापक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन और संरक्षण में वेटलैंड की महत्वपूर्ण भूमिका है। रेरा अध्यक्ष श्री डिसा ने कहा पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुँचाने के साथ ही विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाये रखने की जरूरत है। इससे बढ़ती आबादी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

सीईओ जनरल श्री रवि सिंह ने कहा कि जमीनी जल-स्त्रोतों को रिजर्व करने तथा बाढ़ के पानी को रोकने के अलावा अन्य महत्वपूर्ण पर्यावरणीय कार्यों के लिये वेटलैंड जरूरी है। उन्होंने कहा कि वन्य-जीव संरक्षण से जुडे विषयों पर व्यापक रूप से कार्य किया जा सकता है।

इस मौके पर राज्य संचालक विश्व प्रकृति निधि सुश्री संगीता सक्सेना सहित विश्व प्रकृति निधि (भारत) के प्रतिनिधि मौजूद थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent