Posted on 22 Jul, 2019 9:37 pm

विधि-विधायी कार्य मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज सावन के पहले सोमवार के मौके पर जिला न्यायालय परिसर स्थित मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्री शर्मा ने परिसर में बेलपत्र का पौधा भी लगाया।

मंत्री श्री शर्मा ने लोगों से कहा कि सावन के महीने में संकल्पित होकर पौधा-रोपण करें। उन्होंने कहा कि सावन माह का धार्मिक महत्व है। साथ ही, यह महीना बारिश से परिपूर्ण होने के कारण पौधा-रोपण के लिये भी महत्वपूर्ण है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​