Posted on 29 Feb, 2020 7:05 pm

कलेक्टोरेट मे पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री राजेन्द्र शर्मा के आज  सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टोरेट परिवार द्वारा आज शाम उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उन्हे जिला कार्यालय के सभाकक्ष मे आयोजित विदाई समारोह मे कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने उन्हे शाॅल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके सुखद सुदीर्घ जीवन की कामना की। जिलाधीश ने कहा कि विदाई का क्षण भावुक होता है, शिक्षक पद पर वे कार्यरत भी रहे। लगभग चार दशक तक उन्होने शासकीय सेवा की। सेवा निवृत्त होने के बाद अब श्री शर्मा ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। युवा नए लिपिको को उनके अनुभवो का लाभ मिलता रहेगा। अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान स्थानान्तरण पदोन्नति एवं सेवा निवृत्ति एक सामान्य प्रक्रिया है। मै सहायक ग्रेड-3 श्री शर्मा क दीर्घायु की कामना करता हुँ, वे जहां भी रहे स्वस्थ एवं खुशहाल रहें। श्री शर्मा ने अपने शासकीय सेवा के दौरान खट्टे-मीठे अनुभव को साझा किया। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति सिंह डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन स्टेनो पीयुष ठाकुर ने किया। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख आशुतोष गुप्ता, अधीक्षक आर.के.निर्मलकर, रीडर कैलाश पड़ौदी, राजस्व निरीक्षक श्री प्रकाश ठाकुर, वरिष्ठ देवेन्द्र वर्मा, नायब नाजिर, लिपिक कैलाशनाथ साहू, जितेन्द्र साहू, रामखिलावन ठाकुर, लाल सिंह ठाकुर, टेकराम दीवान, कार्तिक कैवर्त, हेमंत खरे उपस्थित थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग छत्तीसगढ़