Posted on 01 Feb, 2019 11:15 pm

 

संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा और आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ 4 फरवरी को धार में जिला योजना और रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेंगी। डॉ. साधौ इसी दिन खरगोन जिले के देवी अहिल्या घाट, महेश्वर में निमाड़ उत्सव का शाम 7 बजे शुभारंभ करेंगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री 5 फरवरी को सुबह 11 बजे बड़वानी में जिला योजना और रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेंगी। डॉ. साधौ 5 और 6 फरवरी की शाम 7 बजे निमाड़ उत्सव में शामिल होंगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent