Posted on 27 Sep, 2019 3:11 pm

संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने प्रख्यात पार्श्व गायिका, स्वर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर को उनके 90वें जन्म दिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी हैं। डॉ. साधौ ने शुभकामना संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश में जन्मी लताजी का गायन अद्वितीय है। उन्होंने हिंदी, मराठी, बांग्ला सहित कई भारतीय भाषाओं में गीतों को मधुर स्वर दिया। संगीत और गायन की दुनिया में लताजी का योगदान अविस्मरणीय है।

संस्कृति मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन ने लताजी के नाम पर प्रतिष्ठित सम्मान स्थापित किया है। अब इस सम्मान समारोह को भव्य स्वरूप देने का निर्णय लिया गया है। मंत्री डॉ.साधौ ने लताजी के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent