Posted on 23 Oct, 2019 9:32 pm

प्रदेश में राजधानी सहित जिला मुख्यालयों पर 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जायेगा। इस दिन राजधानी के सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज भी फहराया जायेगा। राजभवन, विधानसभा भवन एवं उच्च न्यायालय के भवनों पर संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज नहीं फहराया जायेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार जिला मुख्यालयों पर महत्वपूर्ण सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज फहराया जायेगा।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent