Posted on 13 Dec, 2017 5:39 pm

सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने एकतापुरी बस्ती अशोका गार्डन में बनने वाली सीवेज लाइन निर्माण का आज भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्री सारंग ने कहा कि एकतापुरी बस्ती सीवरेज लाइन को व्यवस्थित तरीके से बनाया जा रहा है। श्री सारंग ने स्थानीय नागरिकों के साथ कालोनी का भ्रमण भी किया। उन्होंने बस्ती में दो खेल मैदानों के विकास की भी घोषणा की। राज्य मंत्री श्री सारंग ने एकतापुरी में होने वाली भागवत कथा स्थल का भी भूमि-पूजन किया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश