Posted on 20 Sep, 2019 5:04 pm

उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी शनिवार को दोपहर 1.00 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ''उच्च शिक्षा में नये आयाम-परिसंवाद'' में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री विद्यार्थियों, शिक्षाविदों, प्राचार्यों से सीधा संवाद करेंगें। अध्यक्षता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.रेणु जैन करेंगी। श्री पटवारी शनिवार को लंदन प्रवास से लौटेंगें।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश