Posted on 16 Jan, 2019 11:11 pm

 

उन्नत पशुपालन किसानों की आय का प्रमुख जरिया बन सकता है। बहुत से प्रगतिशील किसानों ने इसे साबित भी किया है। इसलिये किसान भाई अपने पशुओं को सड़कों पर निराश्रित भटकने के लिये न छोड़ें। उन्हें अपनाएँ और अपनी आय बढ़ाएँ। यह बात पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ने आज ग्वालियर मेला स्थित पशु चिकित्सालय परिसर में जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार वितरण समारोह में कही।

मंत्री श्री यादव ने सर्वाधिक दूध दे रही गाय और भैंस के पालकों को गोपाल पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने गौपूजन और भैंस पूजन करने के बाद इन पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 25 हजार  और तृतीय पुरस्कार 15 हजार रूपए भी दिए। इसके अलावा, पशुपालकों को पाँच - पाँच हजार रूपए के 7 - 7 सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​