Posted on 20 Jun, 2019 5:24 pm

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को संस्कृति विभाग द्वारा विश्व योग-संगीत दिवस मनाया जाएगा। रवीन्द्र भवन में 21 जून को सुबह 7.30 बजे योगाभ्यास एवं प्रदर्शन होगा। इसके बाद विख्यात कबीर गायक मानसिंह भोंदिया का गायन होगा।

इसी दिन शाम को 7.30 बजे संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम होगा। इसमें सुप्रतिष्ठित भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. गीताचन्द्रन साथियों सहित योग एवं नृत्य एकाग्र की प्रस्तुति देंगी।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent