Posted on 07 Jun, 2016 10:10 am

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री पारस जैन ने अध्यापकों के वेतनमान के संबंध में 31 मई, 2016 को जारी आदेश को स्थगित कर आदेश का परीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। श्री जैन ने कहा है कि आदेश का भलीभाँति परीक्षण करने के बाद ही उसे लागू किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अध्यापक संघ के प्रतिनिधियों द्वारा इस आदेश के संबंध में ली गई आपत्तियों के बाद इस आदेश का परीक्षण करने के निर्देश दिये थे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश