Posted on 15 Feb, 2019 3:32 pm

खाद्य विभाग द्वारा पी.डी.एस. दुकानों के लिये अन्नपूर्णा योजना में मार्च माह का खाद्यान्न का आवंटन जारी कर दिया गया है। विभाग द्वारा 29 करोड़ 67 लाख 63 हजार 290 किलोग्राम खाद्यान्न का आवंटन किया गया है। इसमें 22 करोड़ 28 लाख 83 हजार 578 किलोग्राम गेहूँ और 7 करोड़ 38 लाख 79 हजार 712 किलोग्राम चावल है। खाद्य विभाग द्वारा सभी पी.डी.एस. दुकानों को 25 फरवरी तक खाद्यान्न का प्रदाय सुनिश्चित करवाने के लिये समस्त कलेक्टर को कहा गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent