Posted on 05 Oct, 2016 9:13 pm

भोपाल : बुधवार, अक्टूबर 5, 2016, 18:29 IST
 

पशुपालन विभाग द्वारा आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना प्रारंभ की गई है। योजनांतर्गत दुधारू पशुओं में संकर जर्सी, संकर एचएफ साहीवाल, थारपारकर अथवा गिर प्रजाति की गाय एवं मुर्रा प्रजाति की भैंस को योजना में शामिल किया गया है। आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत पशुपालक न्यूनतम पांच पशुओं की योजना स्वीकृत करा सकते है। उसमें एक ही प्रजाति के पशु होना चाहिए। हितग्राही के पास न्यूनतम एक एकड़ भूमि होना आवश्यक होगा। परियोजना की अधिकतम लागत दस लाख रूपए तक हो सकती है।

परियोजना की लागत का 75 प्रतिशत राशि ऋण के रूप में बैंकों से प्राप्त करनी होगी शेष राशि की व्यवस्था मार्जिन मनी सहायता एवं हितग्राही का स्वंय का अंशदान के रूप में शामिल होगी। मार्जिन मनी सहायता सामान्य वर्ग हेतु परियोजना लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम डेढ़ लाख रूपए तथा अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को परियोजना लागत का 33 प्रतिशत अधिकतम दो लाख रूपए प्रदाय की जायेगी।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश