Posted on 27 Sep, 2018 5:51 pm

 

राज्य शासन ने योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से रिक्त पदों की पूर्ति के लिये 57 चयनित अभ्यर्थियों के पद स्थापना आदेश जारी किये हैं। प्रोफेशनल एक्जामिशिन बोर्ड के माध्यम से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की विभाग के अन्वेषक, खंड स्तर अन्वेषक और तृतीय श्रेणी (कार्यपालिक सेवा) पद पर नियुक्ति की गई है। इन्हें कार्य ग्रहण करने के दिनांक से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर नियुक्ति दी गई है।

उपरोक्त अभ्यर्थियों को पद-स्थापना स्थल पर 15 दिन के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवधि में कार्यभार न ग्रहण करने पर आदेश स्वत: समाप्त माना जायेगा।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​