Posted on 08 Mar, 2019 6:40 pm

लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारियों के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, ई.व्ही.एम नोडल अधिकारी एवं ई.एम.एस के तकनीकी प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी में हुआ। प्रशिक्षण में ई.व्ही.एम/व्ही.व्ही.पैट के एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसीजर, ई.एम.एस एप्लीकेशन, स्वीप एवं आई.टी., ई.टी.पी.बी.एस. एप्लीकेशन  की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में 160 प्रतिभागी शामिल हुए।

स्वीप एवं आई.टी. के संबंध में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अभिजीत अग्रवाल ने प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन 2019 संबंधी विभिन्न विषय पर मार्गदर्शन दिया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent