गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने एटीएस टीम को बधाई दी
Posted on 09 Feb, 2017 7:33 pm
|
भोपाल : गुरूवार, फरवरी 9, 2017, 17:07 IST |
|
|
गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने प्रदेश और देश के लिए खतरा बने 11 संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार करने पर आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) टीम को बधाई दी है। श्री सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी जासूस प्रदेश और देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थे। इनकी पहचान और गिरफ्तारी कर एटीएस टीम ने प्रशंसनीय कार्य किया है। गृह मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप मध्यप्रदेश पुलिस सजग और सतर्क रहकर काम कर रही है। प्रदेश से अपराधियों के खात्मे के प्रति पुलिस बल संकल्पबद्ध है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश