Posted on 29 Nov, 2018 10:22 pm

 

जनसम्पर्क, जलसंसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने साधना टीवी, भोपाल के संपादक श्री शिशिर उपाध्याय की धर्मपत्नी श्रीमती रमा उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. मिश्र ने दिवंगत स्व. श्रीमती रमा की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने जनसंपर्क अधिकारी श्री संदीप कपूर के पिता एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री आर.सी. कपूर के निधन पर भी दुख व्यक्त किया है। मंत्री डॉ. मिश्र ने स्व. श्री आर.सी. कपूर की आत्मा की शांति और शोकग्रस्त परिवार को दुख सहन करने की सामर्थ्य देने की विनती ईश्वर से की है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent