तीन नगरीय निकाय के निर्वाचन परिणाम घोषित
Posted on 18 Jul, 2016 6:47 pm
| भोपाल : सोमवार, जुलाई 18, 2016, 18:29 IST | |||||||||||||||||||||||||
|
नगरपालिका परिषद् मंडीदीप, मैहर और नगर परिषद् ईसागढ़ में निर्वाचन परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। तीनों निकाय में अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए हैं। निर्वाचन परिणाम
इसी तरह पार्षद के पद पर मण्डीदीप में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के 13 भारतीय जनता पार्टी के 12 तथा एक निर्दलीय अभ्यर्थी विजयी घोषित हुए। मैहर में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के 12, भारतीय जनता पार्टी के 11, बहुजन समाज पार्टी का एक और ईसागढ़ में इंडियन नेशनल कांग्रेस के 11 एवं भारतीय जनता पार्टी के 4 अभ्यर्थी पार्षद पर विजयी घोषित किए गए। मवई जनपद पंचायत मण्डला जिले के मवई जनपद पंचायत में श्री अशोक कुमार पट्टा रहंगी, शीला पति अमृत लाल, प्रेमवती पति भगत सिंह, श्री सुखदेव मरावी, श्री नीरज यादव, राजेश्वरी, अशोक कुमार बघेल पिता काशीराम बघेल, श्री शिवकुमार, फूलवती पिता सुखीराम, भागवती मरावी पति सियाराम, जमना बाई कुंजाम, श्री प्रमोद मानिकपुरी, श्री कमल सिंह पट्टा पिता सुद्धू सिंह, सरस्वती बाई धुर्वे, शैलकुमारी और सुकरो बाई मसराम को विजयी घोषित किया गया है। |
|||||||||||||||||||||||||
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश