Posted on 29 Apr, 2019 1:07 pm

कटनी जिले की विधानसभा क्षेत्र बडवारा में शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिये आज हो रहे मतदान में दिव्यांग और अति वरिष्ठ जनराम कलेश, भगवंती देवी सुजान और गणेश प्रसाद जैसे मतदाता उत्साह से भरे नजर आए। पहले इन्हें चुनावों में वोट डालने जाने के लिए अपने बेटे, नाती या घर के किसी अन्य सदस्य पर आश्रित रहना पड़ता था। कभी-कभी घर के सदस्यों के व्यस्त रहने पर उन्हें वोट डालने से भी वंचित होना पड़ता था। इस बार उन्हें दिव्यांग सहायता वाहन घर से मतदान केन्द्र लेकर आया और वोट डालने के बाद घर छोड़ने भी गया। मतदान केन्द्र पर पहुँचने पर दिव्यांग मित्र व्हील चेयर पर बिठाकर अन्दर तक ले गये, जहाँ उन्होंने बड़े आराम से मतदान किया। इन दिव्यांग मतदाताओं का कहना है कि आयोग ने लोकतंत्र में हमारी भागीदारी के लिए सुगम मतदान की सुविधा देकर सराहनीय काम किया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​