Posted on 03 Jun, 2019 6:33 pm

प्रदेश में राज्य स्तरीय संवर्ग के तृतीय श्रेणी के अधिकारियों और कर्मचारियों का जिले के अन्दर स्थानान्तरण आदेश अब प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद कलेक्टर करेंगे। स्थानान्तरण पर प्रतिबंध की अवधि में तहसील स्तर के संवर्गों के कर्मचारियों का तहसील के अन्दर और जिला स्तर संवर्गों के कर्मचारियों का जिले के अन्दर प्रशासकीय दृष्टि से स्थानान्तरण आदेश जिला कलेक्टर द्वारा जारी होंगे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश