Posted on 29 Nov, 2017 7:54 pm

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त श्री सतीश चंद्र मिश्र की संविदा नियुक्ति की अवधि 1 दिसम्बर, 2017 से 30 नवम्बर, 2018 तक बढ़ाई है।

श्री मिश्र वर्तमान में आयुक्त विभागीय जाँच के पद पर संविदा नियुक्ति पर कार्यरत हैं। इनकी संविदा नियुक्ति की अवधि इसी माह समाप्त हो रही थी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेशानुसार श्री मिश्र को आयुक्त विभागीय जाँच के साथ-साथ प्रमुख सचिव स्तर के विशेष कर्त्तव्य अधिकारी (समन्वय) मुख्य सचिव कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश