मंडला का औद्योगिक विकास केन्द्र मनेरी 95 इकाइयों को 94 हेक्टेयर भूमि आवंटित
Posted on 17 Apr, 2017 6:07 pm
| भोपाल : सोमवार, अप्रैल 17, 2017, 17:38 IST | |
|
जबलपुर नगर से 35 किलोमीटर की दूरी पर मंडला जिले के मनेरी में 486 हेक्टेयर भूमि में औद्योगिक विकास केन्द्र विकसित किया गया है। अब तक 95 औद्योगिक इकाइयों को 94 हेक्टेयर भूमि आवंटित की जा चुकी है। मनेरी में 2 वृहद और 54 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग सफलता से काम कर रहे हैं। इन इकाइयों में 115 करोड़ रुपये का पूँजी निवेश हुआ है और करीब 2000 व्यक्तियों को रोजगार मिला हुआ है। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश