Posted on 11 Jun, 2019 7:47 pm

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन व्यवस्था एवं मंडी निर्वाचन की प्रक्रिया को अधिक जनोन्मुखी बनाने और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिये गठित मंत्रि-परिषद समिति की बैठक सामान्य प्रशासन, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई। बैठक में समिति सदस्य संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह यादव, पंचायत मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल और कृषि मंत्री श्री सचिन यादव शामिल हुए।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश