Posted on 15 Feb, 2019 5:10 pm

जनसम्पर्क, विधि-विधायी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और विमानन मंत्री श्री पी.सी. शर्मा 16 फरवरी को जबलपुर भ्रमण पर रहेंगे। वे 15 फरवरी को इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस से 16 फरवरी की सुबह जबलपुर पहुँचेंगे। प्रात: 11 बजे न्यायिक संघ के कार्यक्रम और दोपहर 12.30 बजे केबिनेट बैठक में शामिल होंगे। श्री शर्मा रात्रि में जबलपुर-इंदौर एक्सप्रेस से रवाना होकर 17 फरवरी की सुबह भोपाल लौटेंगे।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​

Recent