Posted on 28 Apr, 2019 11:05 pm

लोकसभा निर्वाचन-2019 में प्रदेश के प्रथम चरण में मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी विभिन्न जानकारियाँ देने के लिये चार प्रकार के मतदाता सुगमता पोस्टर लगाये गये हैं। पहले पोस्टर में मतदान केन्द्र एवं निर्वाचन अधिकारियों की सामान्य जानकारी है। दूसरे पोस्टर में प्रत्याशियों की सूची लगाई गई है। तीसरे पोस्टर में मतदान केन्द्र एवं उसके आस-पास क्या करें / क्या नहीं करें के संबंध में जानकारी दी गई है। चौथे पोस्टर में अनुमोदित पहचान अभिलेख तथा 'मतदान कैसे करें'' इस संबंध में जानकारी दी गई है। मतदाताओं की सहायता के लिये प्रत्येक मतदान केन्द्र के बाहर मतदाता सहायता बूथ (VAB) बनाया गया है, जहाँ तैनात बूथ लेवल ऑफिसर मतदाताओं की सहायता के लिए उपलब्ध होगा।

दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिये सांकेतिक भाषा तथा बुनियादी व्यवहार के संबंध में पोस्टर लगाये गए हैं। अपने बी.एल.ओ. को जानें – मतदान केन्द्र के बूथ लेवल ऑफिसर की सामान्य जानकारी आम मतदाताओं को प्रदाय करने के लिये ये पोस्टर लगाये गये हैं। ई.व्ही.एम. पर मतदान आरंभ करने के पूर्व मॉक पोल किया जाता है तथा इसके पश्चात मशीन को पुन: मतदान हेतु तैयार किया जाता है। मॉक पोल के पश्चात की जाने वाली अनिवार्य क्रियाओं को 6 चरणों में प्रदर्शित करने की दृष्टि से यह पोस्टर लगाया गया है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​​