Posted on 14 Jan, 2018 4:12 pm

खरगोन जिले के सनावद में निखिल ठाकुर का पिछले 50 वर्षो से चला आ रहा नमकीन बनाने का धंधा आज बेकरी उत्पाद का बड़ा उद्योग बन गया है। नमकीन बनाकर वितरक का कार्य करने वाले प्रकाश ठाकुर के पिता रामसिंह खंडवा से नमकीन खरीदकर सनावद और बड़वाह में बेचने का कार्य करते थे। इनसे पूर्व नहारसिंह ठाकुर भी यही काम करते थे। आज तीसरी पीढ़ी के 12वीं तक पढ़े नौजवान निखिल ने पुश्तैनी कार्य को उद्योग का रूप देकर जिले में बेकरी उत्पादक के रूप में नई पहचान बनाई है।

निखिल के लिए उद्योग लगाने की राह आसान नहीं थी। बेकरी उत्पाद का उद्योग लगाने के लिए उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा पंजाब नेशनल बैंक से वर्ष 2016-17 में 15 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत कराया गया और 2 लाख 25 हजार रुपए का अनुदान भी दिलवाया गया।

ऋण लने के बाद निखिल ने ट्रॉली ओवन, प्लेट्रीक, मिक्सर फ्रिज, केक मिक्सर और 5 ट्रॉली खरीदी। निखिल के पिता प्रकाश जहां मात्र 50 बेक समोसा बनाया करते थे, आज वहां निखिल 15 हजार से अधिक बेक समोसा, केक, पेस्टी, पावबाटी और क्रीम रोल बनातें हैं। आज निखिल 45 से 50 हजार रुपए तक मासिक मुनाफा कमा रहे हैं। साथ ही अन्य 5 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।

सक्सेस स्टोरी (खरगोन)

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent