Posted on 26 Oct, 2016 5:07 pm

भोपाल : बुधवार, अक्टूबर 26, 2016, 16:48 IST
 

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में कल 'ब्रह्मा' तेंदुए की मृत्यु हो गयी। ब्रह्मा मार्च माह से लकवाग्रस्त था और उसके दोनों पिछले पैर बेकार हो चुके थे। उपचार के बावजूद उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था।

ब्रह्मा को अप्रैल-2015 में ब्रह्मपुरी वन मण्डल चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) से डेढ़ वर्ष की उम्र में लाया गया था। लकवे से उसके आंतरिक अंग धीरे-धीरे शिथिल पड़ गये थे। वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. अमोल और डॉ. तीस्ता जोसफ ने संयुक्त रूप से तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। प्रथम दृष्ट्या मृत्यु का कारण श्वसन तंत्र का काम न करना पाया गया।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश