Posted on 12 May, 2019 2:06 pm

विदिशा जिला मुख्यालय पर श्री हरि वृद्धाश्रम के सभी 38 वृद्धजन ने होमगार्ड कार्यालय मतदान केन्द्र पहुँचकर मतदान किया। अधिकतर वृद्धजन व्हील-चेयर, वॉकर एवं अन्‍य सहारे की मदद से मतदान केन्द्र पहुँचे। इन्हें देखकर अन्य मतदाता भी प्रेरित हुए। इनमें से 90 वर्षीय कस्तूरीबाई जैन का लोकतंत्र के प्रति ज़ज़्बा काब़िले तारीफ था। लक्ष्मीबाई अग्रवाल धर्मशाला मतदान केन्द्र पर 82 वर्षीय दिव्यांग सेवानिवृत्त व्याख्याता शिवनारायण अग्रवाल ने व्हील-चेयर के सहारे पहुँचकर मतदान किया।

ब्याह की रस्मों के बीच मतदान करने पहुँची दुल्हन

ब्याह की महत्वपूर्ण रस्मों के बीच विदिशा निवासी दुल्हन प्रियंका चंद्रवंशी ने टीलाखेड़ी मतदान केन्द्र पहुँचकर मतदान किया।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent