Posted on 12 May, 2019 2:07 pm

शिवपुरी तहसील के सुरवाया मतदान केन्द्र पर 104 वर्षीय श्रीमती पानाबाई पाल, 96 वर्षीय शांतिदेवी अरोरा और 95 वर्षीय सावित्रीबाई ने मतदान किया। पानाबाई ने कहा कि व्हील-चेयर मिलने से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

मतदान करने पहुँचे दूल्हा-दुल्हन

ग्राम छर्च के संजय रजक, ग्राम अचरौनी के सतीश जाटव, ग्राम बिलरई के अच्छेलाल, ग्राम अहार बानपुर के विनोद जाटव, ग्राम खजूरी की रानी यादव और रचना योगी आज अपने विवाह की रस्मों के बीच मतदान केन्द्र पहुँचे तथा मतदान किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने तीन पीढ़ियों के साथ किया मतदान

जिले के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर ने अपने पुत्र एवं पौत्र के साथ मतदान केन्द्र पहुँचकर मताधिकार का उपयोग किया। श्री नागर वर्ष 1951-52 से लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं।

बिना लाइन में लगे किया मतदान

शिवपुरी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइन में क्यूलेस मतदान केन्द्र पर लोगों ने बिना लाइन में लगे मतदान किया। मतदाता घनश्याम सिंह ने कहा कि बुजुर्गों और महिलाओं के लिये क्यूलेस व्यवस्था फायदेमंद रही।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent