सभी धर्मावलम्बियों ने किया नर्मदा सेवा यात्रा का भव्य स्वागत
Posted on 17 Apr, 2017 3:13 pm
| भोपाल : सोमवार, अप्रैल 17, 2017, 15:00 IST | |
|
नर्मदा सेवा यात्रा आज जबलपुर नगर के शोभापुर, बिरसा मुण्डा चौक, गोहलपुर, मिलौनीगंज, कोतवाली, लार्डगंज, मालवीय चौक, शास्त्री ब्रिज, छोटी लाइन होते हुए समन्वय सेवा केन्द्र पहुँची। सभी स्थानों पर सेवा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के ध्वज एवं कलश का पूजन कर पुष्प वर्षा की गयी। सिख समाज के गुरूद्वारा आधारताल सिख समिति तथा गुरसिंग सभा गुरूद्वारा मढ़ाताल एवं जबलपुर सिख संगत द्वारा सेवा यात्रा का स्वागत कर पेड़ लगाने, स्वच्छता रखने, नर्मदा को प्रदूषणमुक्त करने का आव्हान किया गया। इसी प्रकार मुस्लिम समाज की बुनियादी सेवा समिति एवं बोहरा समाज कोतवाली बाजार द्वारा नर्मदा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। माँ नर्मदा चेतना जन-जागरण मण्डल, नारायणी सेना, चंद्रशेखर आजाद मंडल, माँ बगलामुखी मराठा परिवार, पं दीनदयाल उपाध्याय मण्डल द्वारा भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शरद जैन, महाकौशल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रभात साहू, सांसद श्री राकेश सिंह, विधायक श्री अंचल सोनकर, जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ0 विनोद मिश्रा, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री शिव चौबे, स्थानीय पार्षद एवं गणमान्य नागरिक सेवा यात्रा के साथ मौजूद थे। |
साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश