Posted on 28 Jul, 2017 12:29 pm

 

इंदौर जिले में 9,878 किसानों से खरीदी 8,10,305 क्विंटल प्याज 

 

भोपाल : शनिवार, जुलाई 29, 2017, 12:24 IST

 

समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीदी की व्यवस्था से अब किसान खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। इसकी मिसाल बने हैं इंदौर जिले की सांवेर तहसील के ग्राम अजनोद के किसान।

ग्राम अजनोद के किसान शंकरलाल पटेल पुत्र सुनील पटेल बताते हैं कि वो और उनके भाई तथा पिताजी मिलकर खेती करते हैं। सोयाबीन की फसल लेने के बाद इन्होंने दिसम्बर महीने में एक हेक्टेयर में प्याज रोपा जिसकी कुल लागत करीब एक लाख 20 हजार रुपये आयी । एक हेक्टेयर में करीब 360 क्विंटल प्याज का उत्पादन हुआ। इन्हें उम्मीद थी कि प्याज के अच्छे दाम मिलेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

किसान शंकरलाल के परिवार को चिंताओं से मुक्ति तब मिली जब ये सांवेर में खरीदी केन्द्र पर पहुँचे। यहां इनकी प्याज 8 रूपये किलो के भाव से खरीदी गई। प्याज जैसी थी, वैसी ही खरीदी गयी। इन्होंने पूर्व में बाजार में जब प्याज बेची थी तब भाव मिले थे 4 से 5 रुपये प्रति किलो। इससे इन्हें भारी नुकसान हुआ था। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर प्याज बेचने से इन्हें अच्छा फायदा हुआ।

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी के निर्णय एवं तद्नुसार खरीदी की पुख्ता व्यवस्थाओं से अजनोद गांव के किसान सुनील पटेल, रामेश्वर, महेन्द्र बिलावलिया, किशोर पटेल, सुभाष, भेरूलाल सहित इंदौर जिले के 9 हजार 878 किसानों ने कुल 8 लाख 10 हजार क्विंटल प्याज समर्थन मूल्य पर बेचकर राहत की सांस ली है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश

Recent