Posted on 21 Nov, 2018 3:20 pm

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद प्रदेश में 6 अक्टूबर से 20 नवम्बर 2018 तक कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 1 लाख 69 हजार 374 लोगों पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई है। इसी दौरान 49 हजार 896 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गये हैं। साथ ही 4 हजार 754 अवैध हथियार जप्त किये गये हैं और 2 लाख 61 हजार 641 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं।

सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 19 लाख 14 हजार 891 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। इनमें से 18 लाख 59 हजार 515 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 14 लाख 17 हजार 134 प्रकरण पंजीबद्ध कर 13 लाख 81 हजार 889 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 4 लाख 97 हजार 757 प्रकरण पंजीबद्ध कर 4 लाख 77 हजार 626 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 13 हजार 626 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent