Posted on 15 Apr, 2019 9:52 pm

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि एक जनवरी से 14 अप्रैल तक 8 हजार 428 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से 7 हजार 753 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।

जनसामान्य से 577 शिकायतें ऑनलाईन प्राप्त हुई। इसमें से 543 शिकायतों का निराकरण किया गया। जिला स्तरीय कान्टेक्ट सेंटर में 3 हजार 990 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 3 हजार 771 शिकायतों का निराकरण किया गया।

भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय कान्टेक्ट सेंटर के माध्यम से 482 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 450 शिकायतों का निराकरण किया गया। राज्य स्तरीय कान्टेक्ट सेंटर के माध्यम से एक हजार 862 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से एक हजार 666 शिकायतों का निराकरण किया गया। आयोग को 893 शिकायतें सीधे प्राप्त हुई, जिनमें से 822 का निराकरण किया गया। राजनैतिक दलों से 624 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 501 का निराकरण किया जा चुका है।

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent