Posted on 25 Nov, 2018 7:46 pm

 

विधानसभा चुनाव, 2018 की मतदाता सूची में 3 लाख 8 हजार 657 दिव्यांग मतदाता शामिल है। इसमें 1 लाख 98 हजार 991 पुरूष और 1 लाख 9 हजार 666 महिला दिव्यांग मतदाता पंजीकृत है। जबलपुर जिले में 23 हजार 379 सर्वाधिक और श्योपुर में 2 हजार 207 सबसे कम दिव्यांग मतदाता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा सुगम्य एप जारी किया गया है। सुगम्य एप में दिव्यांग मतदाताओं द्वारा पंजीयन कराने पर उन्हें घर से घर तक की वाहन सुविधा तथा आवश्यकता होने पर मतदाता सहायक भी उपलब्ध रहेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार एप में 2 लाख 38 हजार 802 दिव्यांग मतदाताओं ने पंजीयन करवाया है। दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिये 55 हजार 435 मतदाता सहायकों ने पंजीयन करवाया है और 8 हजार 512 वाहन भी दिव्यांग मतदाताओं के लिये सुगम्य एप में पंजीकृत हुये है।

 

साभार – जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश​

Recent