No: -- Dated: Nov, 09 2023

बिहार वाहन चालक (भर्ती एवं सेवाशर्त) (संशोधन) नियमावली, 2023

भारत के संविधान के अनुच्छेद- 309 के परन्तुक द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार राज्यपाल "बिहार वाहन चालक (भर्ती एवं सेवाशर्ती) नियमावली, 2005" में संशोधन करने हेतु निम्नलिखित नियमावली बनाते हैं:-

1. संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं प्रारम्भ -

  (1) यह नियमावली "बिहार वाहन चालक (भर्ती एवं सेवाशर्त) (संशोधन) नियमावली 2023" कही जा सकेगी।

  (2) इसका विस्तार राज्य सरकार के सचिवालय विभागों, संलग्न कार्यालयों एवं विभिन्न स्तर के मुफस्सिल कार्यालयों तक रहेगा।

  (3) यह तुरंत प्रवृत्त होगी।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel