No: -- Dated: Jul, 19 2018

बिहार पीड़ित प्रतिकर (संशोधन) स्कीम, 2018

Bihar Victim Compensation (amendment) Scheme, 2018

प्रस्तावना:- चूँकि गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने केन्द्रीय पीड़ित प्रतिकर निधि (सी०भी०सी०एफ०) दिशानिर्देश, 2016 दिनांक 06.07.2016 से लागू कर दिया है तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी राज्यों को समय-समय पर पीड़ित प्रतिकर स्कीम में संशोधन करने हेतु निदेश दिया गया है इसलिए बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2014 में संशोधन करना आवश्यक हो गया है;

इसलिए, अब, दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-357क द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिहार राज्यपाल बिहार पीड़ित प्रतिकर स्कीम, 2014 का संशोधन करने हेतु निम्नलिखित स्कीम बनाते है:- 

1. संक्षिप्त नाम, विस्तार एवं आरंभ | (1) यह स्कीम बिहार पीड़ित प्रतिकर (संशोधन) स्कीम, 2018 कही जा सकेगी।

(2) इसका विस्तार सम्पूर्ण बिहार राज्य में होगा।

(3) यह तुरंत प्रवृत होगा।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel