No: 10/प्र.स. लोनिवि/2020 Dated: May, 24 2020

मध्यप्रदेश शासन 

लोक निर्माण विभाग

मंत्रालय वल्लभ भवन 

 

क्रमांक 10/प्र.स. लोनिवि/2020 भोपाल, दिनांक 24.05.2020

 

आदेश

प्रति,

     1. समस्त कलेक्टर,

          मध्यप्रदेश।

     2. समस्त पुलिस अधीक्षक,

          मध्यप्रदेश।

विषय :- शासकीय निर्माण कर्यों में संलग्न इन्जीनियर अधिकारियों एवं श्रमिकों तथा वाहन के पास जारी करने बाबत्। 

संदर्भ :- इस विभाग का आदेश क्र. 08/प्र.स. लोनिवि/2020, दिनांक 22.05.2020

राज्य शासन द्वारा उपरोक्त विषय में जारी संदर्भित आदेश दिनांक 22.05.2020 में समस्त उल्लेखित परियोजनाओं के प्रभारी अधिकारी को निर्माण कार्यों के लिए पास जारी करने हेतु उल्लेखित शर्तों में अधिकृत किया गया है।

उपरोक्त आदेश में निम्नानुसार बिन्दु जोड़ा जाता है :-

'परियोजना अधिकारी, जो सहायक यंत्री स्तर से कम न हो, के द्वारा अपने प्रभार के निर्माण कार्यों हेतु उल्लेखित श्रेणियों के व्यक्तियों तथा वाहनों के अतिरिक्त, परियोजना से संबंधित समस्त ठेकेदारों, उनके अंतर्गत कार्यरत व्यक्तियों, श्रमिकों एवं उनके द्वारा प्रयोजित वाहनों के लिए भी पास जारी किये जा सकते हैं।'

 

(नीरज मण्डलोई)

प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश 

शासन लोक निर्माण विभाग

Actual Document

Recent Circular