No: 706/आर-2036896/2024/ब-1/चार Dated: Jun, 12 2024

वित्तीय वर्ष 2024-2025 के बजट भाषण हेतु सामग्री का प्रदाय - 12/06/2024

संदर्भ:- 1. वित्त विभाग का पत्र क्रमांक 544 / 815 / 2011 / ब-1 दिनांक 09/05/2024 

2. वित्त विभाग का पत्र क्रमांक 579 / आर-2036896 / 2024 / ब-1, दिनांक 17/05/2024

विषयांतर्गत संदर्भित पत्र कमांक-1 के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024 2025 के बजट अनुमान तैयारी किये जाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये थे। इस पत्र के परिशिष्ट - 10 अनुसार, माननीय भारसाधक मंत्री जी के बजट भाषण हेतु वित्त विभाग में सामग्री प्राप्त होने की अंतिम तिथि 10 जून 2024 निर्धारित की गयी थी । संदर्भित पत्र क्रमांक- 2 द्वारा बजट भाषण हेतु आवश्यक जानकारी {हार्डकॉपी व मंगल फॉन्ट में सॉफ्ट कॉपी} वित्तः विभाग को ईमेल आईडी ashi.nandanwar@mp.gov.in पर दिनांक 10 जून 2024 तक प्रेषित कराने का द्वारा लेख किया गया था।

2. उल्लेखनीय है कि बजट भाषण हेतु वांछित जानकारी आज दिनांक तक अप्राप्त है, जिसके कारण बजट भाषण 2024-25 तैयार किये जाने में अनावश्यक विलंब हो रहा है।

कृपया 2 दिवस में जानकारी प्रेषित कराने हेतु संबंधित को निर्देशित करने का अनुरोध है।

For the Latest Updates, Please Join Our Channel 

Recent Circular