मराठी फिल्म "खालिद का शिवाजी" का प्रदर्शन एक माह या अगले आदेश तक, निलंबित
No: 3709 Dated: Aug, 20 2025
मराठी फिल्म "खालिद का शिवाजी" का प्रदर्शन एक माह या अगले आदेश तक, निलंबित
केंद्र सरकार, चलचित्र अधिनियम, 1952 (1952 का 37) की धारा 6 की उपधारा (2) के खंड (ग) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, एतदद्वारा निदेश देती है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के दिनांक 12.11.2024 के प्रमाणपत्र संख्या डीआईएल/1/121/2024- एमयूएम के तहत प्रमाणित मराठी फिल्म "खालिद का शिवाजी" का प्रदर्शन एक माह या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक निलंबित किया जाएगा।
