अन्य प्रकार के अवकाश के साथ अध्ययन अवकाश का संयोजन
Updated: Nov, 30 -0001
47. अन्य प्रकार के अवकाश के साथ अध्ययन अवकाश का संयोजन.-
(1) अध्ययन अवकाश किसी दूसरे प्रकार के अवकाश के साथ संयोजित किया जा सकेगा, किन्तु किसी भी दशा में असाधारण अवकाश के अतिरिक्त दूसरे अवकाश के साथ शासकीय सेवक की नियमित कर्तव्य से निरंतर अनुपस्थिति 28 महीने से अधिक नहीं होगी।
(2) शासकीय सेवक, जिसे अध्ययन अवकाश के प्रकार का अवकाश स्वीकृत किया गया है, संयोजन के साथ किसी अन्य यदि चाहे तो अन्य प्रकार के अवकाश की समाप्ति के पूर्व अपना अध्ययन प्रारंभ कर सकता है, किन्तु ऐसे अवकाश की अवधि को अध्ययन कार्य के साथ मिलने पर उसे अध्ययन अवकाश के रूप में संगणित नहीं किया जाएगा।