Updated: Nov, 30 -0001

49. अध्ययन के लिए शुल्क का भुगतान - शासकीय सेवक, जिसे अध्ययन अवकाश स्वीकृत हुआ है, उसे अपने अध्ययन का शुल्क, स्वयं भुगतान करना होगा। अपवाद स्वरूप, राज्यपाल ऐसे शुल्क के भुगतान की स्वीकृति दे सकते हैं:

     परन्तु किसी भी स्थिति में उस शासकीय सेवक को, जिसे स्कॉलरशिप या स्टायपेन्ड किसी भी स्त्रोत से मिलता है या अवकाश वेतन के अतिरिक्त अंशकालिक कार्य के पारिश्रमिक रखने की अनुमति दी जाती है, शुल्क का भुगतान नहीं किया जाएगा।