कुछ निश्चित परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत न किया जाना
Updated: Nov, 30 -0001
16. कुछ निश्चित परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत न किया जाना.- उस शासकीय सेवक को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा, जिसे दण्ड देने वाले सक्षम प्राधिकारी ने शासकीय सेवा से पदच्युत करने, हटाने अथवा अनिवार्य सेवानिवृत्त करने का विनिश्चय कर लिया है। शासकीय सेवक को निलंबन काल में कोई भी अवकाश देय नहीं होगा।