Updated: Dec, 22 2025

45. अध्ययन अवकाश स्वीकृत करने हेतु सक्षम प्राधिकारी.-

(1) शासकीय सेवक को अध्ययन अवकाश, प्रशासकीय विभाग के द्वारा स्वीकृत किया जाएगा।

(2) जहां कोई शासकीय सेवक एक विभाग अथवा स्थापना के संवर्ग में किसी दूसरे विभाग या स्थापना में सेवा कर रहा है, तो उसे अध्ययन अवकाश की स्वीकृति इस शर्त के अधीन होगी कि अवकाश स्वीकृत करने के पूर्व जिस विभाग अथवा स्थापना में वह संबद्ध है, उसकी सहमति प्राप्त कर ली जाए।