Updated: Nov, 30 -0001

51. बन्ध-पत्र (बॉण्ड) का निष्पादन - प्रत्येक शासकीय सेवक, जिसे अध्ययन अवकाश या उसमें वृद्धि की स्वीकृति दी गई है, से अपेक्षा की जाती है, कि वह ऐसे स्वीकृत अध्ययन अवकाश या अवकाश में वृद्धि प्रारंभ होने के पूर्व प्रपत्र - 6 में, यथास्थिति, बॉण्ड (बन्ध पत्र) का निष्पादन करे। यदि अध्ययन अवकाश में वृद्धि दी गई है, तो यथास्थिति, ऐसा बन्ध पत्र प्रपत्र-7 में निष्पादित किया जाएगा।