अध्ययन अवकाश के दौरान अवकाश वेतन
Updated: Nov, 30 -0001
53. अध्ययन अवकाश के दौरान अवकाश वेतन. -
(1) अध्ययन अवकाश के दौरान शासकीय सेवक उस वेतन, महंगाई भत्ता तथा मकान किराया भत्ता (जहां से वह अध्ययन अवकाश पर गया है, उस स्थान के लिए स्वीकृत दर से) के बराबर अवकाश वेतन का आहरण करेगा, जो वह ऐसे अवकाश पर प्रस्थान करने के तुरन्त पूर्व शासकीय कर्तव्य पर रहते आहरित करता।
(2) कण्डिका (1) के अधीन पूर्ण दर पर अवकाश वेतन का भुगतान, शासकीय सेवक द्वारा इस आशय का एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की शर्त पर देय होगा, कि उसे कोई छात्रवृत्ति, शिष्यवृत्ति अथवा पारिश्रमिक, किसी अंशकालीन रोजगार के संबंध में, प्राप्त नहीं हुआ है।
(3) शासकीय सेवक द्वारा अध्ययन अवकाश के दौरान किसी अंशकालीन रोजगार के लिए, यदि कोई राशि, छात्रवृत्ति, शिष्यवृत्ति या पारिश्रमिक के रूप में प्राप्त की जाती है, तो इस शर्त के अध्यधीन रहते हुए, कि अवकाश वेतन उस राशि से कम नहीं होगा जो अर्द्ध वेतन अवकाश के दौरान अवकाश वेतन मिलता, इस उपनियम के अधीन देय अवकाश वेतन से समायोजित की जाएगी।