अध्ययन अवकाश की अधिकतम अवधि, जो एक समय में तथा पूरे सेवाकाल में स्वीकृत की जा सकती है
Updated: Nov, 30 -0001
46. अध्ययन अवकाश की अधिकतम अवधि, जो एक समय में तथा पूरे सेवाकाल में स्वीकृत की जा सकती है.- अध्ययन अवकाश की अधिकतम अवधि, जो किसी शासकीय सेवक को स्वीकृत की जाएगी, वह होगी -
(एक) साधारणत: किसी एक समय में 12 महीने, जिसमें विशेष कारणों को छोड़कर वृद्धि नहीं की जाएगी; तथा
(दो) कुल मिलाकर सम्पूर्ण सेवाकाल में 24 महीने (अन्य नियमों के अन्तर्गत स्वीकृत किए गए अध्ययन अवकाश को सम्मिलित करते हुए);
(तीन) लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के अन्तर्गत आने वाले चिकित्सकों/चिकित्सा शिक्षकों को स्नातकोत्तर योग्यता प्राप्त करने हेतु 36 माह तक का अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा।